Wednesday 7 December 2011

जवानी जागा करती है

  


               युग  का  करने  निर्माण जवानी जागा करती है !
               करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !


सुख-वैभव के सपनों में जब जग सोता रहता है,
पापों  की  गठरी को  मानव जब ढोता रहता है !
अरमानों को पूरा करने  की खातिर जब मानव,
पथ  में  विपदाओं  के  कांटे-से  बोता  रहता  है ;
                तब  करने  को कल्याण, जवानी जागा करती है !
                करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !


जब धरती की मानवता का इतिहास बदलता है,
मानव के उर का चिर संचित विश्वास बदलता है !
जब  एक-एक  इंसान  बदल  जाता  है धरती का,
जब  ब्रहमचर्य  भी  लेकर के संन्यास बदलता है !

                तब करने  को  उत्थान,  जवानी जागा करती है !
                करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !

जब  परिवर्तन  हो  जाता  है,  संसारी  जीवन  का,
जब परिवर्तन हो जाता है, मानव के तन-मन का !
जब विकट रूप में, जीवन की यह स्वांसा चलती है,
जब  परिवर्तन हो जाता है जग के इस उपवन का !
               तब  बन  करके वरदान, जवानी जागा करती है !
               करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !

जब  कंस  और  रावण  से  अत्याचारी होते हैं,
दुर्योधन,  दुशासन  जैसे  व्याभिचारी  होते हैं !
अन्यायों से उत्पीडित जनता जब चिल्लाती है,
शिशुपाल सरीखे उच्छ्रंखल अधिकारी होते हैं !
               तब बन करके भगवान्,  जवानी जागा करती है !
               करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !
 
जब गजनी के आक्रमणों का आतंक समाया हो,
जब  सोमनाथ  के मंदिर ने सम्मान लुटाया हो !
जब  दुष्ट  मुहम्मद गौरी से जयचंद मिलें जाकर,
जब चिता जलाकर सतियों ने शमशान रचाया हो !
              तब  बन  करके चौहान,  जवानी जागा करती है !
              करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !

                                                                         कृष्ण मित्र 


12 comments:

  1. बड़ी ही प्रेरक पंक्तियाँ।

    ReplyDelete
  2. बहुत ही ओजपूर्ण एवं जागृत करती रचना ! आज के हालात में सोई जवानी को ऐसे ही आह्वान की आवश्यकता है ! बहुत सुन्दर !

    ReplyDelete
  3. बहुत ही ओजपूर्ण रचना को पढ़कर एक नई ऊर्जा का अहसास हो रहा है।

    ReplyDelete
  4. जब कंस और रावण से अत्याचारी होते हैं,
    दुर्योधन, दुशासन जैसे व्याभिचारी होते हैं !
    अन्यायों से उत्पीडित जनता जब चिल्लाती है,
    शिशुपाल सरीखे उच्छ्रंखल अधिकारी होते हैं !
    तब बन करके भगवान्, जवानी जागा करती है !
    करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !
    nischay hi yun aag kee lapten uthti hain ...

    ReplyDelete
  5. बलिदान का जोश जगातीं प्रेरक पंक्तियाँ!

    ReplyDelete
  6. जब धरती की मानवता का इतिहास बदलता है,
    मानव के उर का चिर संचित विश्वास बदलता है !
    जब एक-एक इंसान बदल जाता है धरती का,
    जब ब्रहमचर्य भी लेकर के संन्यास बदलता है !

    तब करने को उत्थान, जवानी जागा करती है !
    करने को नित बलिदान, जवानी जागा करती है !
    Ye panktiyan to bahut hee bha gayeen!

    ReplyDelete
  7. सशक्त और प्रभावशाली रचना.....

    ReplyDelete
  8. बहुत जोशीली रचना कुछ पन्तिया बहुत अच्छी लगी,..बधाई
    मेरे पोस्ट में पढ़े......

    आज चली कुछ ऐसी बातें, बातों पर हो जाएँ बातें

    ममता मयी हैं माँ की बातें, शिक्षा देती गुरु की बातें
    अच्छी और बुरी कुछ बातें, है गंभीर बहुत सी बातें
    कभी कभी भरमाती बातें, है इतिहास बनाती बातें
    युगों युगों तक चलती बातें, कुछ होतीं हैं ऎसी बातें

    ReplyDelete
  9. बड़ी ही प्रेरक पंक्तियाँ।...

    ReplyDelete
  10. अफसोस,कि कई बलिदानियों को उनके त्याग का सिला नहीं दिया हमने!

    ReplyDelete
  11. बहुत ही अच्‍छा लिखा है ।

    ReplyDelete